MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026: मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती, 2102 पदों पर होगा आवेदकों का चयन
मध्य प्रदेश डाक विभाग में निकली 2102 पदों पर भर्ती
मध्य प्रदेश डाक विभाग में 2102 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म स्वीकार किये जा रहे है। दसवीं पास आवेदकों के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका है। मध्य प्रदेश ग्रामीण डाक सेवक भर्ती में चयनित आवेदकों को प्रतिमाह 10 हजार से 12 हजार रूपये सैलरी प्रदान की जाएगी।
इसमें आवेदकों का चयन सीधे मेरिट के आधार पर किया जायेगा। MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन फॉर्म 31 जनवरी 2026 से 14 फरवरी 2026 तक स्वीकार किये जायेंगे।
MP Gramin Dak Sevak Recruitment 2026 शैक्षणिक योग्यता
- आवेदक दसवीं कक्षा उत्तीर्ण होना चाहिए।
- आवेदक की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष होना चाहिए। आरक्षित वर्ग के आवेदकों को अधिकतम आयुसीमा में छूट रहेगी। आवेदकों की आयुसीमा की गणना 14 फरवरी 2026 के आधार पर की जाएगी।
महत्वपूर्ण तिथि
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की प्रारंभिक तिथि: 31 जनवरी 2026
- ऑनलाइन आवेदन फॉर्म भरने की अंतिम तिथि: 14 फरवरी 2026
- आवेदन फीस सबमिट करने की अंतिम तिथि: 16 फरवरी 2026
- आवेदन फॉर्म में त्रुटि सुधार की तिथि: 18 फरवरी 2026 से 19 फरवरी 2026
आवेदन फीस
इस भर्ती के लिए आवेदकों को 100 रूपये आवेदन फीस का भुगतान करना होगा। SC/ST, PwBD और महिला आवेदकों के लिए आवेदन निशुल्क है।

.png)
Post a Comment
0 Comments